नयी दिल्ली 17 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने भारत यात्रा पर आये दक्षिण कोरिया के एक शिष्टमंडल से गुरूवार को यहां मुलाकात की और आर्थिक,तकनीकी,रक्षा तथा समुद्री सहयोग पर चर्चा की।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के विशेष दूतों का यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम के नेतृत्व में भारत यात्रा पर है।
विदेश मंत्री ने बातचीत के बाद उम्मीद जतायी कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी।
डा.जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,“ आज सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री किम बू-क्यूम के नेतृत्व में भारत में कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के विशेष दूतों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। आर्थिक, तकनीकी,रक्षा और समुद्री सहयोग पर चर्चा हुई। साथ ही लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
भारत नए प्रशासन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ेगा और हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।”
