वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, आरआर ने बनाये आठ विकेट पर 243 रन

न्यू चंडीगढ़, 27 मई (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आआर को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 125 रन जोड़ डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि वे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए सूर्यवंशी, 29 गेंद पर 97 रनों की पारी खेलकर आउट: हुए। वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, ऑफ स्टंप की लाइन, कट किया लेकिन डीप थर्ड में लपक लिए गए। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया।

11वें ओवर में शिवांग कुमार ने यशस्वी जायसवाल (29) रन का शिकार कर लिया। ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुये। दोनों बल्लेबाजो प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल को आउट करने बाद हैदराबाद के गेंदबाजो ने वापसी की। रियान पराग ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (26) रन बनाये। 17वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान मलिंगा ने दसून शानका (पांच) को आउट किया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर डॉनोवन फरेरा (12) रनआउट हुये। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर (चार)रन बाउंड्री पर कैच आउट हुये। नांद्रे बर्गर (एक) रनआउट हुये। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया। यह आईपीएल इतिहास में आरआर का अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 36 रन दिए और पांच विकेट चटका दिए। इसी वजह से आरआर 250 तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि एलिमिनेटर को देखते हुए यह काफी बड़ा स्कोर कहा जा सकता है। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने तीन विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी ,शिवांग कुमार और ईशान मलिंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

नर्मदापुरम के किसानों को मिले तत्काल राहत: दिग्विजय

Wed May 27 , 2026
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नर्मदापुरम जिले के किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।यह मांग नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के बाद उठाई गई, जिसमें गेहूं खरीदी, खाद की […]

You May Like