नर्मदापुरम के किसानों को मिले तत्काल राहत: दिग्विजय

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नर्मदापुरम जिले के किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।यह मांग नर्मदापुरम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के बाद उठाई गई, जिसमें गेहूं खरीदी, खाद की उपलब्धता और मूंग खरीदी से जुड़ी किसानों की गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग अचानक बंद कर दिए जाने से हजारों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल स्लॉट बुकिंग दोबारा शुरू करने और खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग की।उन्होंने धान की बुवाई से पहले जिले में खाद की भारी कमी पर भी चिंता जताई।

उनके अनुसार ई-टोकन सर्वर के अधिकतर समय बंद रहने और डीएपी खाद की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण किसान परेशान हैं। जिले में लगभग तीन लाख किसान हैं, जबकि खाद वितरण के लिए केवल छह डिपो उपलब्ध हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।मूंग खरीदी नीति पर सवाल उठाते हुए सिंह ने पूछा कि यदि सरकार कुल उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत ही खरीदेगी तो शेष उत्पादन का क्या होगा।

Next Post

चेम्बर चुनावः व्हाईट हाउस के तीन प्रत्याशियों का ऐलान, पारस अध्यक्ष, दीपक सचिव और मनोज को कोषाध्यक्ष के लिये उतारा

Wed May 27 , 2026
ग्वालियर: मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव के लिये क्रियेटिव हाउस टिकट बांटने को लेकर जहां माथापच्ची कर रहा है वहीं आज बुधवार रात अचानक व्हाईट हाउस ने अपने तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। व्हाईट हाउस ने अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का टिकट […]

You May Like