भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर में हुए कार्यक्रम

ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में भगवान श्री चित्रगुप्त जी प्रकट उत्सव 2026 मनाया गया। करीब दो सप्ताह तक चले कार्यक्रमों का आज सम्मान समारोह के साथ समापन किया गया।

भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। प्रकट उत्सव वाले दिन भगवान के श्रृंगार के साथ साथ सुंदरकांड , हवन पूजन करने के साथ-साथ अप्रैल के संपूर्ण माह में होने वाले जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ वाले कायस्थ बंधु बांधवों को सपत्नी शुभकामनाएं वैदिक विधि विधान से दी गईं। महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताऐं मंदिर प्रांगण में हुईं। शाम को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । जिसका रूट भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज से प्रारंभ होकर बाड़ा होते हुए सराफा बाजार, डीडवाना ओली , राम मंदिर से वापस दौलतगंज कायस्थ छात्रावास पर समापन हुआ। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। मंदिर परिसर में ही एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के जाने माने चित्रांश कवि शामिल हुए। तदोपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से फूल बंगला, छप्पनभोग, भजन संध्या, कायस्थ रत्न सम्मान, मेधावी छात्र छात्र सम्मान एवं महाप्रसादी का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया।

Next Post

जनगणना को ध्यान में रख ग्वालियर जिले में शासकीय सेवकों के अवकाश पर 1 मई से 30 मई तक प्रतिबंध

Wed Apr 29 , 2026
ग्वालियर। भारत की जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर जिले में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध एक मई से 30 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना […]

You May Like