ग्वालियर: मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव के लिये क्रियेटिव हाउस टिकट बांटने को लेकर जहां माथापच्ची कर रहा है वहीं आज बुधवार रात अचानक व्हाईट हाउस ने अपने तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। व्हाईट हाउस ने अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का टिकट काटते हुये सराफा व्यवसायी पारस जैन को मैदान में उतारा है।
जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिये मनोज अग्रवाल बाबा और सचिव पद के लिये पुनः दीपक अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अचानक बिना चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भी व्हाईट हाउस द्वारा उम्मीदवार घोषित किये जाने से व्यापारी वर्ग और क्रियेटिव हाउस अचंभित है। वहीं वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल का टिकट कटने से उनके समर्थक मायूस है। प्रवीण जहां सिंधिया खेमे से जुड़े हैं वहीं पारस को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह का नजदीकी माना जाता है।
व्हाईट हाउस की बैठक में हाउस के संयोजक जीएल भोजवानी, वीके गंगवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, पीताम्बर लोकवानी, हरिबाबु अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सनी, प्रकाश रोहिरा सहित सभी बाजारो के प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित थे, अभी बाकी 3 पोस्ट हेतु चयन प्रकिया आगामी बैठक में तय होगी।
