सेना प्रमुख सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने शौर्य दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 27 अक्टूबर (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सोमवार सुबह शौर्य दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेना प्रमुख के साथ सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह और एकीकृत रक्षा कमान के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित तथा अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि सेना के प्रतिष्ठानों में आज देश भर में इन्फेंट्री डे यानी शौर्य दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से बचाव के लिए श्रीनगर एयरफील्ड पर सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन के उतरने की याद में आज के दिन को पैदल सेना दिवस यानी इन्फेंट्री के रूप में मनाया जाता है।
यह समारोह मातृ भूमि की रक्षा के लिये “सर्वोच्च बलिदान” देने वाले इन्फेंट्री के शहीदों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Next Post

अमेजन के माध्यम से 10 साल में 20 अरब डॉलर के भारतीय उत्पादों का हुआ निर्यात

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय निर्यातकों ने अमेजन के माध्यम से पिछले 10 साल में दुनिया के 100 से अधिक देशों में 20 अरब डॉलर के उत्पादों का निर्यात किया है। भारत में अमेजन के वैश्विक बिक्री प्रमुख श्रीनिधि कलवापुडी ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया […]

You May Like