सीहोर। कृषि विभाग के उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा अमानक बीज विक्रय करने पर जिले के 09 बीज विक्रय केंद्रों के बीज लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं.
इनमें सीहोर के मेसर्स सांई एग्रो भैरूंदा, मेसर्स सांई कृपा कृषि केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स मारूती कृषि सेवा केन्द्र लाड़कुई, मेसर्स भाटीजी कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स न्यू राकेश कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स संस्कार कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स रावल ट्रेडर्स भैरूंदा, मेसर्स न्यू राहुल एग्रो एजेंसी भैरूंदा, मेसर्स कृषि विकास केन्द्र कांकरखेड़ा इछावर शामिल है. कृषि उप संचालक श्री उपाध्याय ने बताया कि इन बीज विके्रताओं के यहां से मक्का बीज के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए थे. बीजों की अंकुरण क्षमता मानक से कम पाई गई. इसके साथ ही इन अमानक बीजों को बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की गई है, इन कंपनियों के उत्पादों को जिले में प्रतिबंधित कर दिया गया है. इनमें फोरजन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड हेदराबाद तेलंगाना, एडवान्टा इंटप्राईजेज लिमिटेड मेड़चल मलकाजगिरी तेलंगाना, कार्नटेक सीड्स प्राईवेट लिमिटेड मेड़चल रोड़ प्लाट नं. 18 सिकंदराबाद तेलंगाना, संभवी एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड एस आर नगर हेदराबाद तेलंगाना, आदि कंपनियां शामिल हैं.
