
भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदेश के सर्वांगीण विकास की पहल शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में प्रदेश के विकास यात्रा को दर्शाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान प्रदेश को आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प है।
डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सहभागिता से आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में मंत्रिपरिषद के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
