महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

सागर: अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह कटरा वार्ड स्थित वर्णी वाचनालय सभागार मे रविवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी ने की। पूर्व अध्यक्ष द्वय संतोष जैन घड़ी, ऋषभ चंदेरिया कोतमा, पंडित नरेंद्र जैन टीकमगढ, महेन्द्र जैन बडागांव, डॉक्टर शचीन्द्र मोदी तेंदूखेडा, सुभाष चौधरी, देवेन्द्र जैन लुहारी, प्रेमचंद जैन बमनौरा, प्रकाश चंद जैन, चक्रेश शास्त्री भोपाल मंचासीन रहे। मंगलाचरण जिनेश जैन बहरोल और चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन के बाद महासभा की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियो और दस समितियो के संयोजको को शपथ दिलाई गई। बैठक कार्रवाई का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन ने किया।

नवनियुक्त महामंत्री श्रेयांश जैन संग सेल्स ने बताया कि कार्यकारिणी मे 90 सदस्यो को शामिल किया गया है। जिसमे दस समितियो मे संयोजक के साथ सदस्य रखे गए है। आभार महेन्द्र जैन बहरोल ने व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी ने कहा कि पूर्व के अध्यक्षो ने महासभा को गौरवपूर्ण स्थान देश मे दिलाया है। डॉक्टर नरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन के लिए संख्या की नही गुणवत्ता की जरूरत होती है जो कि महासभा मे है। महासभा का स्वर्णिम इतिहास है। आगे बढ़ने के लिए शोध की आवश्यकता है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ चंदेरिया ने कहा कि महासभा के सौ वर्ष से अधिक के इतिहास मे त्रैमासिक पत्रिका का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जो कि निरंतर ऑफलाइन निकलना चाहिए। जिसके लिए जो भी सहयोग बनेगा। वह देने को तैयार है। भविष्य मे पत्रिका के ऑनलाईन पर ध्यान दिया जाए। डॉक्टर शचीन्द्र मोदी ने वर्णी चिकित्सा निधि मे अधिक से अधिक साधर्मी बंधुओ को जोड़ने की बात कही। डॉक्टर अखिलेश जैन ने शास्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर मे पहाड़ पर चढने वाले तीर्थयात्रियो के लिए स्वास्थ्य संबंधी सुविधाए उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होने स्वंय भी तीर्थयात्रियो के ऑनलाईन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समाधान देने की बात कही। सुजश जैन मारोरा ने विभिन्न देशो मे [एनआरआई ]निवासरत साधर्मी बंधुओ को जोडने पर जोर दिया।

समारोह मे अभय जैन छिंदवाडा, विजय जैन बाबाजी, विनोद जैन कोतमा, अशोक शाह, डॉक्टर अशोक जैन, अजित जैन, डॉक्टर पवन जैन, आलोक जैन बरायठा, पारस जैन दमोह, डॉक्टर सुनील जैन संचय ललितपुर, सुरेंद्र जैन भगवा, एम के जैन, मनोज जैन बंगेला, राजेश जैन नवकार इंदौर, राजेश जैन रागी, महेश जैन, डॉक्टर सत्येंद्र जैन समीर जैन, मनीष जैन गढाकोटा,सुधीर जैन, सुबोध जैन ,दिलीप जैन, अंकुर जैन, श्रेणिक जैन, अमित चौधरी, रविकांत जैन, डॉक्टर आशीष जैन, मीना जैन, संध्या जैन, रेणु जैन, सीमा जैन, ममता जैन डॉक्टर प्रज्ञा जैन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

दिल दहलाने वाली घटना: पति ने फांसी लगाई, पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान, तीन माह का मासूम हुआ अनाथ

Mon Jan 5 , 2026
टीकमगढ़ : नगर लिधौरा में बीते रोज एक सनसनी खेज मामले ने क्षेत्र भर में दहसत फैला दी है। इस मामले में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की घटना को अंमाज दिया है। घटना के चलते पहले पति के फांसी लगाई इसके बाद पत्नी ने भी कुएं में कूदकर अपनी […]

You May Like