टीकमगढ़ : नगर लिधौरा में बीते रोज एक सनसनी खेज मामले ने क्षेत्र भर में दहसत फैला दी है। इस मामले में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की घटना को अंमाज दिया है। घटना के चलते पहले पति के फांसी लगाई इसके बाद पत्नी ने भी कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना ने उनके तीन महीने के मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करनें में जुटी हुई है। हालाकि घटना का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है।
लिधौरा थाना प्रभारी संदीप
चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना वार्ड नंबर 1 में बीते रोज की है। जिसमें लिधौरा निवासी 24 वर्षीय चिंतामन कुशवाहा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब 21 वर्षीय पत्नी मीरा कुशवाहा ने पति का शव फंदे पर लटका देखा तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं करसकी और उसने पास मे ही स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक दंपती की शादी तीन साल पहले हुई थी। चिंतामन नगर में चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और उसके पास लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि भी थी। वे अपने खेत पर बने मकान में रहते थे।
इस दुखद अंत के बाद उनका तीन महीने का इकलौता बेटा अब अनाथ हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह या झगड़े को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। लिधौरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके।
नगर लिधौरा में बीते रोज एक सनसनी खेज मामले ने क्षेत्र भर में दहसत फैला दी है। इस मामले में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या करने की घटना को अंमाज दिया है। घटना के चलते पहले पति के फांसी लगाई इसके बाद पत्नी ने भी कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना ने उनके तीन महीने के मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है। पुलिस इस मामले की जांच करनें में जुटी हुई है।
