वार्ड 34 में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद निकला विजय जुलूस

सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 विंध्यनगर में विगत दिवस संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित कर वार्ड में कांग्रेस का परचम लहराया।

इस जीत के बाद आज विंध्यनगर क्षेत्र में डीजे-बाजा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कांग्रेस विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, एक-दूसरे को बधाई दी और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

विजय जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। कांग्रेस की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में अमित द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, रामशिरोमणि शाहवाल, रूपेश चन्द्र पाण्डेय, रामगोपाल पाल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Next Post

श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

Mon Jan 5 , 2026
सिंगरौली: श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के आयोजन से पूर्व बैढ़न नगर में आज श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा बैढ़न स्थित शिवधाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से […]

You May Like