3 करोड़ की लागत से बनी पाषाण प्रतिमाएं तैयार, स्थापना का इंतजार

उज्जैन। श्री महाकाल लोक में सप्तऋषियों की भव्य पाषाण प्रतिमाएं लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं और अब उन्हें महाकाल लोक में स्थापित किए जाने का इंतजार है। इन प्रतिमाओं के साथ भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा तथा कमल दल के आकार वाले पेडस्टल भी तैयार किए गए हैं।

लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन प्रतिमाओं को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के प्रसिद्ध लाल बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है, जिसे भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र से लाया गया है। इन प्रतिमाओं का निर्माण उस घटना के बाद कराया गया, जब 29 मई 2023 को आए भीषण आंधी-तूफान में महाकाल लोक में स्थापित एफआरपी (फाइबर रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक) से बनी सप्तऋषियों की मूर्तियां गिर गई थीं। उस हादसे में छह प्रतिमाएं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उस समय प्रत्येक प्रतिमा की लागत लगभग 66 लाख रुपये थी। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अगस्त 2023 में नई फाइबर प्रतिमाएं स्थापित कराई गई थीं।

Next Post

विक्रम-1 का प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी उद्यमों को प्रवेश देने के प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक सुधार की सफलता की पुष्टि : डॉ जितेन्द्र सिंह

Sat Jul 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश में निजी क्षेत्र द्वारा विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के शनिवार को किये गये सफल प्रक्षेपण को अंतरिक्ष उद्योग क्षेत्र को प्रतिस्पर्धा के लिए खोलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक […]

You May Like