दतिया: विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत भगुवापुरा के पुलिस थाना भगुवारामपुरा में तीन लाख लागत की विधायक निधि से निर्मित बाउंड्री वॉल का लोकार्पण किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ,एस डी ओ पी सेंवढा अजय चानना, थाना प्रभारी भगुवापुरा शाकिर अली खान, थाना प्रभारी सेंवढा सुनील वनौलिया, थाना प्रभारी थरेट अरविंद भदौरिया, थाना प्रभारी अतरैटा नरेंद्र राजपूत,थाना प्रभारी लांच शत्रुघ्न मिश्रा उपस्थित रहे।
सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद सिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । विधायक अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि ग्राम के सरपंच , थाना प्रभारी एवं ग्राम वासियों द्वारा बार-बार पुलिस थाने में आवारा पशुओं के घुसने की शिकायतें की जा रहीं थी , ऐसे में थाने की बाउंड्री वॉल की अति आवश्यकता थी, तब विधायक निधि से तीन लाख के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी। ग्राम के सरपंच द्वारा जो बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण कराया गया वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कम राशि में ज्यादा कार्य कराकर मिसाल कायम की है ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विधायक अग्रवाल को बताया कि उनके विभाग द्वारा बिल्डिंग निर्माण के लिए तो पर्याप्त राशि उपलब्ध करा दी जाती है परंतु बाउंड्री बाल एवं सौंदर्यीकरण के लिए उनके पास कोई मद नहीं है ऐसे में थाने बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण रहित हैं, इस संबंध में विधायक अग्रवाल ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के थानों में मांग एवं उपयोगिता के आधार पर बाउंड्री वॉल एवं सौंदरीकरण का काम करायेंगे । इस अवसर पर सेंवढा भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुकेश चौधरी उपस्थित रहे।
