सिंगरौली: श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के आयोजन से पूर्व बैढ़न नगर में आज श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रा बैढ़न स्थित शिवधाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए जाएंगे।
कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए अनुशासित रूप से यात्रा में शामिल रहे। आयोजन समिति ने बताया कि कल सुबह श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामलीला मैदान में किया जाएगा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
