कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें किया सादर नमन

भोपाल: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह ने देश की प्रगति, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। वे एक दृढ़ निश्चयी, जनप्रिय और सिद्धांतों पर चलने वाले नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर निर्माण में कल्याण सिंह का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके साहसिक निर्णय और जनभावनाओं के प्रति समर्पण ने उन्हें इतिहास में एक विशेष स्थान दिलाया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Next Post

मोदी ने सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लेख साझा किया

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर पर 1026 ईस्वी में हुए पहले हमले के बाद से 1000 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को एक संपादकीय लेख साझा किया। इस लेख में प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि सदियों से बार-बार […]

You May Like