नदी पार करने की कोशिश में मां बेटा डूबे बेटे की मौत, मां का आईसीयू में उपचार जारी

सतना। मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के भरौली गांव में मंगलवार सुबह खेत जाते समय टमस नदी पार करने की कोशिश में मां-बेटा डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सबीना पति वीरेंद्र पटेल (40) के खेत टमस नदी के दूसरे किनारे पर स्थित हैं। हाल में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी वजह से सबीना कई दिनों से खेत देखने नहीं जा पा रही थीं। मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद वह अपने 8 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ खेत जाने के लिए निकलीं। नदी के पास पहुंचने पर जलस्तर अधिक था। इसके बावजूद महिला ने बेटे को पीठ पर बांधा और तैरकर नदी पार करने लगी। नदी पार करते समय मां-बेटा बीच में गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और मां-बेटे को इलाज के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

बच्चे ने दम तोड़ा

अस्पताल में इलाज के दौरान 8 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई। वहीं सबीना की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद अमदरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं, जबकि भरौली गांव में मातम का माहौल है।

Next Post

हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या पुरानी रंजिश की आशंका, दो संदिग्ध हिरासत में

Wed Sep 9 , 2026
सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के खनगढ़ इलाके के जंगल में एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान टीकर गांव निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची […]

You May Like