कुलगुरु के शासकीय आवास में निकला सांप, मचा हडक़ंप

जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरू डाक्टर अशोक खंडेलवाल के शासकीय निवास पर शाम साढ़े छ: बजे एक सात फीट लंबा सांप निकलने से हडक़ंप मच गया। मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

मनमाने दामों पर बेचा यूरिया, प्रोपराइटर पर एफआईआर

Tue Jul 22 , 2025
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत मेसर्स कृष्णा कृषि केन्द्र चरगवां के प्रोपराइटर दयाराम साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल प्रोपराइटर ने स्टाक रजिस्टर एवं बिल बुक में गड़बड़झाला करने के साथ अधिक मूल्य पर यूरिया (266.50 के स्थान पर 350 रूपये प्रति बैग) कृषक को विक्रय किया […]

You May Like