भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा की जयंती के अवसर पर उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने पटवा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हितानंद ने कहा कि श्रद्धेय पटवा जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन कौशल और जनसेवा के माध्यम से मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनके आदर्श और कार्य आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
