इच्छा होती है कि चीलर बांध पर सबके साथ भोजन का आनंद लूं

शाजापुर। शाजापुर ने कई प्रचारक दिए, कई बड़े नेता दिए, शाजापुर का विकास मेरा संकल्प है, शाजापुर को बढ़ता देख मुझे खुशी होती है, आज भी इच्छा होती है कि पहले की तरह शाजापुर के चीलर बांध पर सबके बीच बैठकर खेतों में दाल-बाटी बनाएं और आनंद के साथ खाएं. शाजापुर में जब भी आता हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं अपने घर आ गया हूं

यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में शाजापुर को शामिल करने पर विधायक अरुण भीमावद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता, उद्योगपति और अन्य समाज के लोगों के समक्ष आभार व्यक्त करने के दौरान कही. यादव ने कहा कि शाजापुर को उज्जैन का जुड़वां भाई कहा जाता है. जब भी उज्जैन-देवास का विकास होगा, तो शाजापुर अछूता नहीं रहेगा. मोहन यादव ने विद्यार्थी परिषद के दौरान शाजापुर में अपने स्मरण को याद करते हुए कहा कि आज भी चीलर बांध पर दाल-बाटी बनाकर सामूहिक भोजन करने की इच्छा है. शाजापुर शहर की गलियों में घूमना पुराने लोगों के बीच मेल मुलाकात करना मेरे लिए शाजापुर की याद हमेशा जहन में रहेगी. शाजापुर से उनका रिश्ता काफी करीब का है. मेरी राजनीति में शाजापुर का भी योगदान हमेशा रहेगा. इस अवसर पर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में शाजापुर को शामिल कर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर को नए विकास पथ पर खड़ा कर दिया है. भीमावद ने कहा कि आज शाजापुर में तेजी से विकास हो रहे हैं. उसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार प्रकट करने जिले के भाजपा कार्यकर्ता, समाज के प्रमुख, उद्योगपति, उद्योग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि सहित शाजापुर विधानसभा के कई धार्मिक, सामाजिक लोग भी इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए मोहन यादव का आभार व्यक्त करने आए. इस अवसर पर मंच पर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी मौजूद थे. साथ ही कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष आशीष नागर, महेश भावसार, तुलसीराम भावसार, उमेश टेलर, महेश परमार, संतोष भावसार, किरण ठाकुर, शीतल भावसार, मनोहर विश्वकर्मा, जितेंद्र मीणा, शाजापुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका शाजापुर के पार्षदगण, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीगण आदि मौजूद थे.

शाजापुर की पुरानी स्मृतियों को डॉ. मोहन यादव ने किया याद….

आभार व्यक्त करने गए अरुण भीमावद के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शाजापुर की पुरानी स्मृतियां आज भी मेरे जेहन में हैं. शाजापुर से उनका लगाव हमेशा से रहा है. विद्यार्थी परिषद कार्यकाल से उनका शाजापुर से जो नाता जुड़ा, वो आज तक जीवित है. शाजापुर के विकास के लिए विधायक अरुणभीमावद जो भी विषय रखेंगे, उसको हर हाल में पूरा किया जाएगा. मोहन यादव ने कहा कि शाजापुर ने संगठन में कई बड़े पदाधिकारी दिए. मैं कई चुनाव का प्रभारी बनकर भी शाजापुर आया. यहां के कार्यकर्ता काफी सक्रिय और पार्टी के प्रति समर्पित हैं.

Next Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun Dec 21 , 2025
भोपाल। एमपी नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार को पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कठोर कदम उठाते हुए आरोपी को जल्द ही दबोच लिया. थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के अनुसार पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले […]

You May Like