मकान विवाद को लेकर मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल

इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र के हनुमान चौक, बड़ा बाजार में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने मुकेश, सीमा और रामकन्या के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. 19 वर्षीय शिकायतकर्ता अर्पिता प्रजापत निवासी हनुमान चौक, बड़ा बाजार ने पुलिस को बताया कि मुकेश, सीमा और रामकन्या मकान को लेकर उसकी मां अनिता प्रजापत से झगड़ा करने लगे. आरोपियों ने पहले अश्लील गालियां दीं और जब उनकी मां ने विरोध किया, तो रामकन्या और सीमा ने थप्पड़ मार दिया, जबकि मुकेश ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई और सिर से खून बहने लगा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Next Post

शहर में चोर सक्रिय, दो घरों में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े

Wed Feb 19 , 2025
इंदौर. शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घरों में दिनदहाड़े चोरी की वारदातें हुईं, जिनमें चोर सोने के जेवरात, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. […]

You May Like

मनोरंजन