तीन दिनों से कतार में किसान, नहीं बिक रही उपज

सतना: समर्थन मूल्य पर किसानों के अनाज को खरीदने के लिए इस वर्ष देर से शुरू हुई सरकार की गेहूं खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पूरे जिले भर का किसान अपनी उपज बेंचने के लिए परेशान है। हैरान वाली बात तो यह है कि कछुआ चाल से हो रही इस खरीदी को देखने वाला कोई नहीं है। जिले के सबसे बडी खरीदी केन्द्र में सुमार गेहंू खरीदी मौहारी स्थित स्टील सायलो प्लांट को ही ले लें तो यहां पर किसानों की दो किमी से ऊपर की लाइन लगी हुई है। चार से पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसान अपनी उपज नहीं बेंच पाएं हैं। चाहे दिन हो या रात वह अपने वाहन में बैठकर ही अपनी बारी आने का इंतजार सड़क में वाहन खड़ा कर के कर रह हैं।
एक यह भी तर्क
बताया गया है कि इस बार मौहारी स्थित स्टील सायलो प्लांट में पांच समितियों को जोडऩे के बाद स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए तीन से पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एक ही स्थान पर कई गांवों के किसानों के पहुंचने से अव्यवस्था बढ़ गई है। आलम यह है कि खरीदी केंद्रों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की दो से तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
नहीं शुरू हुई खरीदी
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिले में गेहूं खरीदी के कुल 80 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 18 केंद्रों पर अभी तक खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। सर्वर डाउन और स्लॉट बुक न हो पाने के कारण विशेष रूप से सायलो में बने केंद्रों पर अधिक अव्यवस्था देखी जा रही है। खैर इस तरह के हालत अधिकांश जगहों की खरीदी केन्द्रों में है। किसानों का कहना है कि खरीदी तो किसी तरह से सरकार कर रही है लेकिन रुचि उस तरह की नजर नहीं आ रही जिस तरह की दिखा करती थी।
स्थानीय लोगों का दबदबा
नागौद ब्लॉक के मौहारी स्थित अडानी सायलो में बने खरीदी केंद्र के हाल यह है कि यहां केंद्र तक पहुंचने वाले तीनों रास्तों पर दो-दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें हैं। यह भी बताया जा रहा है कि सायलो में स्थानीय लोगों का दबदबा है। खैर यह बात तो सिस्टम की हुई लेकिन मानवीय बात तो यह है कि अन्नदाता फसल उगाने से लेकर अपनी फसल को बेंचने तक में उसे सिर्फ परेशानी का ही सामना करना पड़ता है

Next Post

आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा, ताप्ती तट पर उमड़ा जनसैलाब

Sun May 3 , 2026
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई मे बुद्ध पूर्णिमा पर मॉं ताप्ती की आरती भक्ति एवं आस्था के साथ उतारी गई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद ईकाइ मुलताई ने मॉं ताप्‍ती की महाआरती मे हिस्सा लिया।जिसमें बडी संख्‍या मे श्रद्वालुओं द्वारा मां ताप्ती की आरती उतरी। भारत विकास परिषद अध्‍यक्ष प्रशांत […]

You May Like