जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत परासिया में घास उखाड़ते समय पैर फिसलने से एक महिला कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खेम सिंह उइके 55 वर्ष निवासी ग्राम परासिया ने सूचना दी कि वह कल रेंगाझोरी चला गया था, बच्चे बाहर अपने अपने काम से चले गये थे, घर पर पत्नी श्रीमती नर्बद बाई उइके 50 वर्ष अकेली थी।
जब हम लोग घर वापस आए पर पत्नी घर में नहीं थी, पत्नी की तलाश किये नहीं मिली। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे घर के पास बने कुआ में देखा पत्नी नर्बद बाई पानी में डूबी हुयी थी, उसकी पत्नी नर्बद बाई कुआ के पास लगी घास को उखाड़ रही थी, घास उखड़ा पड़ा है घास उखाड़ते समय फिसल जाने से कुआ के पानी में डूब जाने से पत्नी की मौत हो गई।
