बालिका के साथ दुष्कर्म

जबलपुर: शहपुरा थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी रिश्तेदार ही है जिसने बालिका के साथ हैवानियत की है। पुलिस के मुताबिक रमखिरिया निवासी 15 वर्षीय बालिका स्कूल छात्रा है। जब वह शहपुरा में रहने वाली दादी के घर में रूकी थी तभी रिश्तेदार शुभम चौधरी पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे डरा धमकाने के बाद शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडि़ता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

पुलिस चौकी के पास फिल्मी स्टाइल में युवती का अपहरण

Tue Aug 12 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत उखरी पुलिस चौकी के पास फिल्मी स्टाइल में एक युवती का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता कार से पहुंचे थे। अचानक हुई वारदात से से हडक़ंप मच गया। पुलिस रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासजी कर रही है।पुलिस के मुताबिक उजारपुरवा उखरी निवासी […]

You May Like