पाकिस्तान में बाढ़ के कारण लगभग 2.9 अरब डॉलर का नुकसान

इस्लामाबाद,19 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान में हाल में आयी बाढ़ के कारण लगभग 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री अहसान इकबाल ने बाढ़ से हुये नुकसान की प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट जारी करते हुये कहा कि इस बाढ़ के कारण देश में व्यापक नुकसान हुआ है। इससे हुये नुकसान का पता लगाने के लिए विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

श्री इकबाल ने कहा कि अभी लगभग 822 अरब रुपये नुकसान का अनुमान है। इसमें कृषि क्षेत्र में लगभग 430 अरब रुपये और बुनियादी ढाँचे में 307 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से देश भर में लगभग 2,29,000 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, कुल नुकसान से जुलाई 2025 से जून 2026 तक पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर में 0.3 से 0.7 प्रतिशत अंकों की कमी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस आपदा के कारण लगभग 2,20,000 लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ सकता है।

श्री इकबाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी तेज़ी से कम हुआ, वहाँ नुकसान सीमित रहा, लेकिन जहां पानी लंबे समय तक जमा रहा, वहाँ नुकसान ज़्यादा हुआ है।

Next Post

हरे-भरे पौधों के बीच छुपा 280 किलो गांजा, पुलिस की छापेमारी से तस्करी नाकाम

Sun Oct 19 , 2025
ग्वालियर। शहर में गांजा तस्करी का एक अजब-गजब तरीका सामने आया है। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने गांजा को हरे-भरे पौधों के बीच छुपाकर ट्रक में भर लिया और आंध्रप्रदेश से दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका यह प्लान नाकाम हो गया। मुखबिर […]

You May Like