हरे-भरे पौधों के बीच छुपा 280 किलो गांजा, पुलिस की छापेमारी से तस्करी नाकाम

ग्वालियर। शहर में गांजा तस्करी का एक अजब-गजब तरीका सामने आया है। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने गांजा को हरे-भरे पौधों के बीच छुपाकर ट्रक में भर लिया और आंध्रप्रदेश से दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका यह प्लान नाकाम हो गया। मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच और झांसी रोड थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शीतला माता मंदिर रोड से ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में ट्रक से करीब 280 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंदाजन कीमत 28 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ट्रक चालक अजय गुर्जर, सहआरोपी अभिनाश यादव और धर्मेंद्र गोस्वामी, जो अपने आपको हेल्पर बता रहा है। तीनों मुरैना जिले के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक भी मुरैना आरटीओ से पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गांजा को इस तरह पौधों के बीच छुपाया था कि किसी को शक न हो सके। लेकिन खुफिया तंत्र की सक्रियता से इनकी तस्करी योजना का पर्दाफाश हो गया।

शक्ति यादव, थाना प्रभारी झांसी रोड, ग्वालियर ने बताया कि हमारी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंध्रप्रदेश से दिल्ली गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए ट्रक पकड़ा गया, जिसमें 280 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Next Post

वोकल फॉर लोकल के तहत नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने की स्थानीय सामानों की खरीदी

Sun Oct 19 , 2025
गुना। दीपावली पर्व के मौके पर वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचीं और स्थानीय दुकानदारों से दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की खरीदी की। उन्होंने मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, तोरण, सजावटी सामग्री और हस्तनिर्मित वस्तुएं […]

You May Like