गैसाबाद जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-16 में निशा कुर्मी 434 वोटों से विजयी घोषित

हटा/दमोह.हटा विकासखण्ड के गैसाबाद जनपद सदस्य क्रमांक-16 के उप निर्वाचन में 5 उम्मीदवारों के बीच 22 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना में प्रत्याशी निशा कुर्मी 434 मतों से विजयी घोषित हुई हैं. रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम ने प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.मतगणना में वीरेंद्र उपाध्याय को 841 मत मिले.दीनदयाल कुर्मी को 512, कृपाल अहिरवार को 235, संतोष पटेल को 478 एवं नोटा को 41 मत मिले. अभ्यर्थियों, मतगणना अभिकर्ताओं और चुनाव प्रेक्षक की उपस्थिति में रिटर्निग अधिकारी हटा राकेश सिंह मरकाम ने शनिवार प्रात: 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला. मतगणना ठीक 8 बजे तहसीलदार कार्यालय के सभाकक्ष में प्रारंभ की गई.इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अशोक कुमार व्यास, नायब तहसीलदार राजेश सोनी, मास्टर ट्रेनर माधव पटेल, मुकेश गुजरे, एसडीओपी पुलिस प्रशांत सिंह सुमन, रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह, गैसाबाद थाना प्रीति पांडे, मडियादो थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग,सौरभ शर्मा, भगवान दास दहिया, पुलिस-प्रशासन मौजूद रहे.

Next Post

शिकायतों के निराकरण में भिंड जिला "ए" ग्रेड में हुआ शामिल

Sat Jul 26 , 2025
भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में इस माह दूसरी बार शिकायतों के निराकरण में भिंड जिला 80.24 वेटेज के साथ “ए” ग्रेड में शामिल हुआ है, इसके पूर्व भी मार्च माह की ग्रेडिंग में जिला 80.26 वेटेज के साथ “ए” श्रेणी में रहा था। जिले में प्रत्येक माह औसतन […]

You May Like