एस20 की नीलामी में एंडरसन और शाकिब उपलब्ध

लंदन 01 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, बंगलादेश के शाकिब अल हसन नौ सितंबर को होने वाले एसए 20 2026 की नीलामी के लिए उपलब्ध 541 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

नीलामी के लिए एंडरसन सहित इंग्लैंड के कुल 97 खिलाड़ी उपलब्ध हैं जिसमें मोईन अली, एलेक्स हेल्स और एसए20 2025 फाइनल के प्लेयर ऑफ़ द मैच टॉम एबेल शामिल हैं। एंडरसरन ने टी-20 ब्लास्ट में लैंकशायर के लिए खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में 11 वर्षों बाद वापसी की थी, वहीं उन्होंने द हंड्रेड में मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स के लिए आठ में से तीन मैच खेले।

ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान नीलामी के लिए उपलब्ध बंगलादेश के 14 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

डी’आर्की शॉर्ट और पीटर हत्योग्लू नीलामी सूची में शामिल केवल दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं क्योंकि बीबीएल और एसस20 एक साथ होने वाले हैं। नीलामी में 28 वेस्टइंडीज़ और 24 श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी नीलामी सूची में शामिल एकमात्र नेपाली खिलाड़ी हैं।

एडन मारक्रम, जिन्होंने सनराइजर्स ईस्टर्न केप द्वारा रिटेन न किए जाने का फैसला किया, सूची में दक्षिण अफ्रीका के 300 खिलाड़ियों में प्रमुख हैं, उनके साथ टी-20 विश्व कप 2024 के उपविजेता खिलाड़ी अनरिख नॉर्खिए, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और गेराल्ड कोएत्जी भी शामिल हैं।

कुल 241 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी अधिकतम 25 उपलब्ध स्थानों के लिए होगी, जबकि शेष 59 स्थानों के लिए 300 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स 32.5 मिलियन रैंड (लगभग 18.6 लाख अमेरिकी डॉलर) की सबसे बड़ी राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। उनके पास 13 स्थान हैं, जिनमें से पांच विदेशी खिलाड़ियों के स्थान रिक्त हैं। एमआई केप टाउन के पास सबसे कम राशि 11.5 लाख रैंड (लगभग 6.5 लाख अमेरिकी डॉलर) है और 12 स्थान रिक्त हैं, जिनमें चार विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। छह टीमों में से प्रत्येक को अपनी 19 सदस्यीय टीम में कम से कम दो अंडर-23 खिलाड़ी भी चुनने होंगे।

 

Next Post

2 आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त

Mon Sep 1 , 2025
सतना।जिला चिकित्सालय सतना से मरीज को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए प्रेरित करने पर मैहर विकासखण्ड की सोहौला की चिन्हित आशा कार्यकर्ता श्रीमती तुलसा रजक और रामपुर बघेलान विकासखण्ड की चिन्हित आशा कार्यकर्ता श्रीमती देवमती साकेत द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीज को ब्लड बैंक से ब्लड दिलाने के […]

You May Like