
सतना।जिला चिकित्सालय सतना से मरीज को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए प्रेरित करने पर मैहर विकासखण्ड की सोहौला की चिन्हित आशा कार्यकर्ता श्रीमती तुलसा रजक और रामपुर बघेलान विकासखण्ड की चिन्हित आशा कार्यकर्ता श्रीमती देवमती साकेत द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीज को ब्लड बैंक से ब्लड दिलाने के ऐवज में 4000 रूपये की मांग करने पर संबंधित कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी ने इस संबंध में वायरल वीडियो की तत्थ्यात्मक जांच के दौरान आरोप पुष्ट पाये जाने पर रामपुर बघेलान के बीएमओ डॉ. राघवेन्द्र सिंह गुर्जर और मैहर के बीएमओ डॉ. पीयूष पाण्डेय को आशा कार्यकर्ता देवमती साकेत तथा तुलसा रजक को सेवा से निष्कासित कर अवगत कराने के निर्देश दिये हैं। सीएमएचओ ने अपने आदेश में कहा है कि मीडिया में वायरल वीडियो की जांच कराने पर पुष्टि हुई है। जिसमें पाया गया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे नियम विरूद्ध कृत्य तथा आशा कार्यकर्ता के कार्य दायित्व के विरूद्ध आचरण से शासन, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हुई है।
