लापरवाह ठेकेदारों और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

छिंदवाड़ा। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने गुरुवार को मिनी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को समय सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.उन्होंने चेतावनी दी कि जिन ठेकेदारों ने समय पर कार्य पूरे नहीं किए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

पेंच व्यपवर्तन परियोजना पुनर्वास कार्यों में देरी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. वहीं जल जीवन मिशन और जिला अस्पताल में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट की गति बढ़ाने पर बल दिया गया, ताकि जनता को शीघ्र सुविधाएं मिल सकें.

इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के अंतर्गत अमरवाड़ा-चौरई से घुघरलाकला मार्ग निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने परियोजना की महाप्रबंधक कविता पटवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 तक यह मार्ग पूरा होना था, लेकिन आज तक कार्य अपूर्ण है.कई निर्देशों के बाद भी सुधार न होने पर उन्होंने तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

सांसद पाटिल ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से मुलाकात कर दी बधाई

Thu Aug 21 , 2025
खंडवा। दिल्ली में इन दोनों चल रहै लोकसभा सत्र के दौरान खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में उपस्थित होकर जहां लोकसभा क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं वही संसदीय सत्र मैं शामिल हो रहे हैं वही संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संबंधीत विभागों के केंद्रीय मंत्रियों […]

You May Like