
खंडवा। दिल्ली में इन दोनों चल रहै लोकसभा सत्र के दौरान खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में उपस्थित होकर जहां लोकसभा क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं वही संसदीय सत्र मैं शामिल हो रहे हैं वही संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संबंधीत विभागों के केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर रहें है। गुरुवार को नई दिल्ली में मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ के सांसदों की बैठक के दौरान एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा बुधवार को दिल्ली में अपना नामांकन प्रस्तुत किया इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो स्वयं प्रस्ताव बने उपस्थित थे। सी.पी राधाकृष्णन का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व,दो बार कोयम्बतूर से सांसद रहना तथा पुडुचेरी,तेलंगाना, झारखंड के राज्यपाल पद पर सफल कार्यकाल और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में आपकी सेवाएँ राष्ट्र को नई दिशा देने में अमूल्य साबित हौगी। दिल्ली में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार राधा कृष्ण से मुलाकात कर स्वागत करते हुए उन्हें बधाई शुभकामना दी।
