
ग्वालियर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शेरे पंजाब रेस्टोरेंट, महालक्ष्मी रेस्टोरेंट, परम फूड कॉम्प्लेक्स और द वेद मंत्रा रेस्टोरेंट की किचन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान परम- शेरे पंजाब रेस्टोरेंट की किचन में गंदगी, सड़ी सब्जियां और अस्वच्छ स्थिति मिलने की बात सामने आई। महालक्ष्मी रेस्टोरेंट में भी अनहाइजीनिक स्थिति मिलने पर नोटिस की कार्रवाई प्रस्तावित की गई। वहीं परम फूड कॉम्प्लेक्स और द वेद मंत्रा रेस्टोरेंट में भी साफ-सफाई की कमी मिली। इन स्थानों से पनीर, मशरूम, दही और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
