पितृ पर्वत पार्किंग में कार सवार से मारपीट, चेन टूटी


इंदौर. पितृ पर्वत पर पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे कार सवार से पार्किंग शुल्क देने के बाद ऊपर जाने के रुपए मांगने को लेकर विवाद हो गया. विरोध करने पर तीन-चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी. मारपीट के दौरान गले में पहनी सोने की चेन टूटकर गिर गई.
गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि निपानिया में रहने वाले हिमांशु कुमार उम्र 33 साल कल शाम पत्नी के साथ कार से पितृ पर्वत पहुंचे थे. पार्किंग में कार लगाने पर वहां मौजूद लोगों ने शुल्क मांगा, जिसे उन्होंने जमा कर दिया. इसके बाद दर्शन के लिए जाते समय एक व्यक्ति ने ऊपर जाने के रुपए मांगे. हिमांशु ने दर्शन कर लौटने के बाद रुपए देने की बात कही तो तीन चार लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी. गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की. इसी दौरान हिमांशु के गले में पहनी सोने की चेन टूटकर गिर गई. पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.मामले में जांच की जा रही है.

.....

Next Post

फार्म हाउस में तलवार से हमला, दो युवक घायल

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर. खुडैल क्षेत्र के जामनिया खुर्द स्थित ओरा फार्म हाउस में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद के बाद दो युवकों पर तलवार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर खुडैल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. कल रात […]

You May Like