अमेरिका की सूचना: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा युवक पकड़या 

इंदौर. राज्य साइबर सेल इंदौर ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप का सक्रिय सदस्य रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण वाले प्रतिबंधित वीडियो डाउनलोड किए थे. उक्त कार्रवाई अमेरिका स्थित व्हाट्सएप इंक की ओर से मिली सूचना के आधार पर की गई.

गृह मंत्रालय भारत सरकार की साइबर टिपलाइन के माध्यम से राज्य साइबर पुलिस को सूचना मिली थी. इस मामले में आरोपी को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चिन्हित किया. अमेरिका की ओर से मिले डेटा में आरोपी 24 वर्षीय देवसिंह पिता रामजीलाल जाटव निवासी ग्राम खिरखीरी, तहसील कराहल, जिला श्योपुर म.प्र. का नाम सामने आया. आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे एक लिंक मिली थी, जिससे वह चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा. उसने ग्रुप से मिले नाबालिग बच्चियों से संबंधित अश्लील वीडियो को अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया था. अपराध से बचने के लिए आरोपी ने उपयोग में लिए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को तोड़कर फेंक दिया था, इसी कारण उस पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

Next Post

राजा मर्डर: नया वीडियो,रिसेप्शन के दिन सोनम ने राजा को नहीं दिया कोई भी वचन

Tue Jun 17 , 2025
  इंदौर. फितरत इंसान की कब बदल जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है. यही बात अब राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी पर भी सटीक बैठती है. सोशल मीडिया पर मंगलवार को राजा-सोनम की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम का व्यवहार देख लोग […]

You May Like

मनोरंजन