हिन्दू महासभा ने दशहरा पर गंगाजल, गौमूत्र अर्पण से घर वापसी का शुभारंभ

ग्वालियर । अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के कार्यालय हिंदू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के निर्देश पर आज दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन समारोह में शुद्धि घर वापसी अभियान का शुभारंभ हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन के मुख्य आतिथ्य में हुआ ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की। संचालन जिला मंत्री आनंद माहौर ने किया। सर्वप्रथम बंदूक, पिस्टल,तलवार, सहित अनेकों हथियारों का वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन कर आरती की।

मुख्य अतिथि आसन से रामबाबू सैन ने कहा कि गंगाजल, गोमूत्र को अपर्ण कराकर किसी को भी शुद्धि की जा सकती है और हिंदू धर्म में उसका प्रवेश हो सकता है। अनेको मुसलमान ने घर वापसी शुद्धि कर पुनः हिंदू धर्म में प्रवेश करने के लिए प्रयास किए थे, इसमें महिलाओं में अधिक प्रतिशत है क्योंकि महिलाओं का इस्लाम धर्म में सम्मान बहुत कम है उनके लिए अब हिंदू महासभा ने रास्ता खोल दिया है वह गंगाजल और गोमूत्र पीकर गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सनातन धर्म के देवी देवताओं को नमन कर सकते हैं।

Next Post

नशे में चूर चालक जुलुस में घुसा, 2 की मौत, 30 घायल

Thu Oct 2 , 2025
कटनी। शराब के नशे में चूर बोलेरो वाहन चालक बीच जुलुस में जा घुसा जिसमें दो की मौत हो गई और करीब लोग 30 घायल हो गये। यातायात प्रभारी राहुल पांडे द्वारा बताया गया कि शाह नगर पन्ना पवई के पास नवरात्र के चल जुलुस में शराब के नशे में […]

You May Like