तालपुरा बीट में तेंदुए की संदेहास्पद मौत

बुधनी। वन परिक्षेत्र बुधनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम तालपुरा बीट में शुक्रवार शाम तेंदुए की मौत की खबर वन विभाग को मिली थी शनिवार को स्थानीय डिपो में उसका पोस्टमार्टम करवाकर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। वही मौके पर डीएफओ एमएस डावर और वन अमले ने जाकर तेंदुए की मौत की जानकारी जुटाने का प्रयास किया मृत नर तेंदुए की उम्र 6 से 7 वर्ष बताई जा रही है घटनास्थल तालपुरा बीट कक्ष क्रमांक 631 तीसरी रेलवे लाइनखंबा नंबर 772/3 की पुलिया के नीचे बताया गया है मौके पर एसडीओ सुकृति ओसवाल रेंजर प्रकाश उईके सहित वन अमला मौजूद था तेंदुए का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ अमित ओड ने बताया कि मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग पाएगा वहीं डीएफओ एमएस डावर ने कहा कि तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है उसके ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लगेगा।

बता दें बुधनी वन परिक्षेत्र में वन्य जीवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है पिछले एक साल के दौरान वन परिक्षेत्र बुधनी में कई वन्य जीवों की मौत हो चुकी है।

Next Post

नपा की PIC में नहीं था SC पार्षद इस लिए शून्य घोषित

Sat Apr 26 , 2025
बीना। नगर पालिका अध्यक्ष ने पहले PIC 11 अप्रैल को बनाई थी फिर सीएमओ के आपत्ति के बाद दूसरी PIC 16 अप्रैल को बनाई। दो बार सीएमओ ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी।आपके द्वारा बनाई गई PIC नगर पालिका अधिनियम की 1961 की धारा 70 के […]

You May Like