कटनी। शराब के नशे में चूर बोलेरो वाहन चालक बीच जुलुस में जा घुसा जिसमें दो की मौत हो गई और करीब लोग 30 घायल हो गये। यातायात प्रभारी राहुल पांडे द्वारा बताया गया कि शाह नगर पन्ना पवई के पास नवरात्र के चल जुलुस में शराब के नशे में चुर बुलेरो वाहन चालक बीच जुलुस में जा घुसा जिसमे और इस सड़क हादसे में 2 मृत एवं करीब 30 घायल हुए लोगों को एमरजेंसी में निजी एम्बुलेंस के माध्यम से कटनी जिला अस्पताल में लाया गया, जहाँ मृतक के शव को पी एम कक्ष में भेजा गया और वही 30 घायलो का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, घायलों संख्या बढ़ने की आशंका है।
नशे में चूर चालक जुलुस में घुसा, 2 की मौत, 30 घायल
