देश में नवंबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में नवंबर महीने में यात्री वाहनों, दुपहिया और तिपहिया की थोक बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है।

यात्री वाहनों में कार, उपयोगी वाहन और वैन को शामिल किया जाता है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में कुल 4,12,405 यात्री वाहन बिके जो एक साल पहले के मुकाबले 18.7 प्रतिशत अधिक है। यह नवंबर महीने की बिक्री का नया रिकॉर्ड है।

दुपहिया की बिक्री 21.2 प्रतिशत बढ़कर 19,44,475 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 17.5 प्रतिशत और स्कूटरों की 29.4 प्रतिशत बढ़कर क्रमशः 11,63,751 और 7,35,753 इकाई रही। वहीं, मोपेड की बिक्री 2.1 फीसदी की गिरावट के साथ 44,971 इकाई रह गयी।

तिपहिया की बिक्री 21.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 71,999 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें ई-रिक्शा में जहां 25.6 प्रतिशत की गिरावट रही, वहीं अन्य यात्री वाहक तिपहिया में 24.6 प्रतिशत की इजाफा देखा गया।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि त्योहारी मांग के बाद भी मजबूत मांग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नयी पीढ़ी के सुधारों के समर्थन से देश का वाहन उद्योग नवंबर में भी गति बनाये रखने में सक्षम रहा। उद्योग नीतिगत सुधारों के रूप में सरकार के समर्थन और बाजार धारणा में सुधार के प्रति आशान्वित है।

Next Post

सुने मकान पर चोरो का धावा, नगदी जेवरात ले उड़े

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर:जूनी इंदौर थाना इलाके में एक सूने घर पर धावा बोलते हुए चोर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।पुलिस ने नितिन गवते पिता अशोक गवते निवासी देवेन्द्र नगर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नितिन ने […]

You May Like