इंदौर:जूनी इंदौर थाना इलाके में एक सूने घर पर धावा बोलते हुए चोर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।पुलिस ने नितिन गवते पिता अशोक गवते निवासी देवेन्द्र नगर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नितिन ने पुलिस को बताया कि राजमहल कॉलोनी में उसकी चाची रहती है।
वह किसी काम से बाहर गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुस आया।घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर भाग गया। आसपास के लोगों की सूचना पर वह भी वहां पर पहुंचे। चोरी गए सामान की आंकलन चाची के आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल रही है।
