सीएम डॉ यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निराहारी संत दादा गुरु की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन अवसर पर मंगलवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया और भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व दादा गुरु और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

ऑपरेशन रिंगटोन सफल: अमहिया थाने क्षेत्र से गुम हुए 20 लाख कीमती 111 मोबाइल मालिकों को लौटाए

Tue Mar 10 , 2026
रीवा। रीवा में पुलिस के ऑपरेशन रिंगटोन के तहत थाना अमहिया क्षेत्र से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए। पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा थाना अमहिया से गुम हुए कुल 111 मोबाइल फोन उनके […]

You May Like