शिवपुरी पुलिस ने 30 लाख रुपये के 120 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए 120 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब तथा महाराष्ट्र से मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी हो गए थे। साइबर सेल की कार्रवाई के बाद इनकी पहचान कर संबंधित लोगों को वापस सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों और गुम मोबाइल की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसी मुहिम जारी रहेगी।

Next Post

बादलों ने डेरा डाला, हवाओं के साथ रिमझिम बारिश

Wed Jun 3 , 2026
जबलपुर। शहर में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जहाँ सुबह से ही धूप खिली रही तो वही दिन में आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया है और ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस खुशनुमा बदलाव से पिछले कई दिनों से […]

You May Like