लोकायुक्त ने सीएमएचओ कार्यालय में खंगाले दस्तावेज

छिंदवाड़ा। स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्तियों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गुरुवार को लोकायुक्त की टीम सीएमएचओ कार्यालय पहुंची। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्यालय में नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों की गहन जांच की। जांच का मुख्य केंद्र जुन्नारदेव निवासी नितिन मालवी से जुड़ा प्रकरण है। जानकारी के अनुसार नितिन के पिता स्वर्गीय सुरेश मालवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हनौतिया और जुन्नारदेव में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ थे। वर्ष 2010 में उनके निधन के बाद बेटे नितिन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए विभाग में आवेदन किया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि उनके पिता नियमित पद पर कार्यरत नहीं थे। आवेदन निरस्त होने के बाद आवेदक नितिन मालवी को जानकारी मिली कि विभाग ने इसी श्रेणी के चार अन्य लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दी है। नितिन ने इनमें से दो नियुक्तियों को नियमों के विपरीत बताते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त को जांच के निर्देश दिए।

आवेदन से लेकर आदेश तक की हो रही पड़ताल ०००००

हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में लोकायुक्त टीम ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज तलब किए। डीएसपी रेखा प्रजापति और उनकी टीम ने नितिन मालवी के निरस्त किए गए आवेदन की फाइल के साथ-साथ उन चारों लोगों की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

मेरी सरकार 'दोस्त सरकार' है, मुझे खुल कर सुझाव दें: मोदी का उद्योग जगत से आह्वान

Thu Nov 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी सरकार को उद्योग जगत का ‘दोस्त’ बताते हुए उद्यमियों से सुधारों की आवश्यकता के बारे में बिना झिझक, खुल कर अपने सुझाव सरकार को लिखने का आह्वान किया है। श्री मोदी ने उद्यमियों को ‘ सुबह-शाम गाली’ देने […]

You May Like