
पांढुरना, ग्राम राजना के पास रविवार शाम को ट्रक एवं मैजिक चौपहिया वाहन में हुई जोरदार भिड़ंत में मैजिक वाहन चालक को गंभीर चोट आई है, जिसे जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम राजना के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम 6:45 विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक तथा मैजिक वाहन में जोरदार हुई भिड़ंत में मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 28 बीडी 2518 का सामने के हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा वाहन चालक देवेंद्र पिता परमानंद वैष्णव 35 निवासी रानी दुर्गावती वार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे जनसहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा ट्रक को पुलिस चौकी अभिरक्षा में रख ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही कि जा रही है ।
