
रीवा, मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया गया की दोनों 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नदी में नहाने गए थे, जहा पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों गहराई में चले गए और डूब गए. फिलहाल रविवार की सुबह पुलिस एवं एसडीएआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए है.
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय प्रकाश सिंह और 13 वर्षीय ऋतिक मिश्रा निवासी हरदी तिवारियान, नईगढ़ी के संस्कारधानी विद्यालय में कक्षा छठवीं के छात्र थे. शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों घर पहुंचे और भोजन करने के बाद नहाने के लिए नदी की ओर चले गए. नदी में पानी अधिक होने और तेज बहाव के चलते दोनों गहरे पानी में चले गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला. रात में अंधेरा होने के कारण स्ष्ठक्रस्न की टीम ने भी सर्चिंग रोक दी गई. वही रविवार की आज सुबह एसडीएआरएफ ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सुबह करीब 6 बजे प्रकाश सिंह का शव बरामद कर लिया गया. वहीं दूसरे बच्चे का शव करीब 11 बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर झाडिय़ों में फंसा मिला. नदी का रास्ता काफी संकरा और दुर्गम था, जिससे रेस्क्यू बोट से सर्चिंग में परेशानी हो रही थी. टीम ने पानी में उतरकर कॉम्बिंग की और करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दूसरे किशोर का शव बरामद किया.
