वॉलीबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन का ट्रायल

बालाघाट। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिता वॉलीबॉल, कुश्ती एवं बैडमिंटन के लिए आज ट्रॉयल चयन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बालाघाट, लालबर्रा एवं भरवेली के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को खेल के मैदान उकेरा जिससे की वे आगामी जिला स्‍तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

इस ट्रायल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 120 खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं कुश्ती में 60, बैडमिंटन में 50 खिलाडि़यों ने भाग लिया। इस तरह कुल 230 खिलाडि़यों ने जिला स्‍तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ट्रायल में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को उजागर किया।

Next Post

अवैध संबंध के चलते अधेड़ की हुई थी हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Thu Oct 9 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में 6-7 अक्टूबर की रात अधेड़ रामाधार प्रजापति (45) का रक्तरंजित शव मोटरसाइकिल के नीचे मिला। घटना की सूचना पर एसडीओपी गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया टीम सहित मौके पर पहुंचे और प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला मानकर जांच शुरू […]

You May Like