बेकाबू कार: नशे में धुत चालक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल।एक कार चालक ने सोमवार देर को शाम आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया. आरोपी चालक पर नशे में धुत होने का आरोप है. बेकाबू कार के चालक को भीड़ ने रोका और पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी सामने आई है कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 6 नंबर की तरफ यह हादसा हुआ. आरोपी कार चालक ने इस दौरान दो लड़कियों, एक बुजुर्ग और चार लड़कों को घायल कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने सड़क किनारे खड़े ठेलों और अन्य वाहनों को भी जोरदार टक्कर मारी. कार चालक पर नशे में धुत हो कर वाहन चलाने का आरोप सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी जो कार चला रहा था, उस पर पुलिस भी लिखा है. घटना के दौरान आरोपी ने कार में एक बच्चे को भी बैठाया था. हनुमानगंज थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर दोनों ही टीमें मौके पहुंची. स्टेशन के आस-पास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल किया. आरोपी के बारे में पुलिस की टीमें जानकारी जुटा रही है.

Next Post

कोलवाहन ट्रेलर की टक्कर से बाईक सवार तीन युवक घायल

Mon Nov 3 , 2025
सिंगरौली। खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी मोतीतारा तालाब के आगे एक ट्रेलर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल में सवार चालक समेत तीन युवक घायल हो गये। घायलों को चौकी प्रभारी शीतला यादव ने अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र खुटार उपचार के लिए […]

You May Like