
सिंगरौली। खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी मोतीतारा तालाब के आगे एक ट्रेलर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। जहां मोटरसाइकिल में सवार चालक समेत तीन युवक घायल हो गये। घायलों को चौकी प्रभारी शीतला यादव ने अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र खुटार उपचार के लिए रवाना किया।
जानकारी के अनुसार मोतीतारा तालाब के समीप कोल वाहन ट्रेलर वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 5029 के चालक ने मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 66 एमआई 1993 को टक्कर मार दिया। जिसमें मोटरसाइकिल में सवार आशीष कुमार यादव पिता रामलला यादव उम्र 32 वर्ष, रविन्द्र कुमार यादव पिता मानप्रसाद यादव उम्र 35 वर्ष, एक अन्य युवक सभी निवासी गड़ेरिया थाना बरगवां घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी प्रभारी शीतला यादव अन्य स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच घायलों को उपचार के लिए रवाना कर दी। वहीं क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सत्यम सिंह एवं यश सिंह भी घटना स्थल पहुंच घायलो को अस्पताल भेजवाने में मदद किया। हालांकि इसमें दो युवको को ज्यादा चोटे आई हैं। उक्त घटना आज दिन सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे की है।
