निपनिया में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडा तलवार वाहनो में भी हुई तोडफ़ोड़, कई घायल

रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निपनिया स्थित बंसल बस्ती में दो पक्षों के बीच हिंसक घटना सामने आई है. रविवार की रात बाइक से पहुंचे दर्जनभर सरहंगों को बस्ती के लोगों ने घेर लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा व तलवार चली है. वही घटना के दौरान वाहन में तोडफोड की घटना को भी अंजाम दिया गया. फिलहाल बाइक से पहुंचे युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है जिनमें कई लोगों घायल भी हुये है, जिन्हे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विवाद के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीर भी मारपीट की घटना का शिकार हो गए. देर रात हुई घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले को जांच में लिया है. बताया गया कि यहां पहले बाइक से पहुंचे दर्जनभर सरहंगों ने जमकर उत्पात मचाया और चले गये. जिसके कुछ देर बाद दोबारा पहुंचे बाइक सवारों को बस्ती के लोगों ने घेर लिया जिस दौरान दोनो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. यहां सडक पर करीब आधे घंटे तक मारपीट चलती रही, इस बीच राहगीर भी घटना का शिकार का हो गए और वाहनों में जमकर तोडफोड की गई. फिलहाल इस घटना में घायल हुये कुछ लोगों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है. जिनमें बिछिया निवासी रिजवान खान, पुष्पराज नगर निवासी दीपू नामक युवक सहित अन्य लोग शामिल है. हालाकि दोनों पक्षो के बीच विवाद की वजह क्या थी यह साफ नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस नें मामले को जांच में लिया है और घटना की सही वजह जानने का प्रयास कर रही है.

Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Mon May 18 , 2026
रीवा। रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट जाने के कारण बेटे की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चला रहा पिता बाल बाल बच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. घटना […]

You May Like