दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे

मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद दिग्गज कंपनियों में ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली देखी गयी और प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए। सुबह 566 अंक चढ़कर खुलने वाला बीएसई का सेंसेक्स 122.56 अंक (0.16 प्रतिशत) गिरकर 77,988.68 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 34.55 अंक यानी 0.14 प्रतिशत नीचे 24,196.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज एक हजार अंक से अधिक का उतार-चढ़ाव रहा। यह ऊपर 78,730.32 अंक और नीचे 77,674.93 अंक तक गया। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों में अच्छी लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहे।

धातु, आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में अच्छी तेजी थी। वहीं, ऑटो, बैंकिंग, वित्त और तेल एवं गैस समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर पौने दो प्रतिशत और टाइटन का डेढ़ फीसदी टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब एक प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंडिगो के शेयर भी फिसल गये। ट्रेंट का शेयर तीन प्रतिशत और इटरनल का ढाई प्रतिशत ऊपर रहा। अडानी पोर्ट्स भी सवा दो प्रतिशत चढ़ा। बीईएल, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयर एक प्रतिशत से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। टाटा स्टील, टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Next Post

फीफा को विश्वकप प्रशंसकों को परिवहन किराये में सब्सिडी देनी चाहिए: मिकी शेरिल

Thu Apr 16 , 2026
न्यू जर्सी (अमेरिका), 16 अप्रैल (वार्ता) किराये में वृद्धि की आशंका के बीच न्यू जर्सी की गवर्नर मिकी शेरिल का कहना है कि इस गर्मी में होने वाले फुटबॉल विश्वकप के दौरान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) को प्रशंसकों को परिवहन किराये में सब्सिडी देनी चाहिए। ‘द एथलेटिक’ ने इस हफ़्ते […]

You May Like