महिलाओं ने फिल्मी सांग्स पर किया ग्रुप डांस

ग्वालियर। तेरापंथी धर्मशाला नई सड़क में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद शाखा ग्वालियर द्वारा दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बहनों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर उत्सव को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्याध्यक्ष डॉ.आदर्श दीवान, संस्थापक अध्यक्ष माधवी शाह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अंजू गंगवाल, संभाग अध्यक्ष बीना गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष ममता पाटौदी, संस्था अध्यक्ष अनीता जैन, सचिव एकता जैन, कोषाध्यक्ष रक्षा पाटनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

*दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत*

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभा प्रारंभ की घोषणा अनीता जैन ने की। मंगलाचरण की प्रस्तुति दिव्या जैन ने दी तथा स्वागत नृत्य नीलम जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पायल भौच और मोनिका पाटनी ने किया।

*रचनात्मक प्रतियोगिताएँ बनी आकर्षण का केंद्र*

कार्यक्रम में रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। दीपक सजाओ प्रतियोगिता और मीठा व्यंजन प्रतियोगिता। जिसमें दीपक सजाओ में प्रथम विजेता कीर्ति गोधा, द्वितीय विजेता साक्षी पांड्या रहीं।,मीठा व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नीता सेठी को मिला। इसके अलावा धार्मिक प्रश्नोत्तरी, सरप्राइज प्रश्न और दिवाली हाऊजी भी कराई गईं!

*संयोजिकाओं ने फिल्मी सांग्स पर दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियाँ*

सभी संयोजिकाओं मोनिका सेठी, ममता वैक्सीन, मोनिका पाटनी, अमिता गोधा, पायल भौच, रेनू भौच, शोभना, दिव्या, नीलम, मालती पाटनी, प्रीति अजमेरा एवं प्रगति जैन ने दिवाली थीम पर पारम्परिक नृत्य शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में सभी संयोजिकाओं का सम्मान भी किया गया।

*लकी ड्रा में जीता चांदी का सिक्का*

कार्यक्रम में स्वादिष्ट भोजन के साथ बंपर लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ, जिसमें अरुणा कासलीवाल परिवार की ओर से प्रथम बंपर पुरस्कार चांदी का दीपक रेखा सोगानी को प्राप्त हुआ कार्यक्रम का आभार एकता जैन ने व्यक्त किया।

Next Post

भाजपा की एसआईआर की तैयारियों को लेकर बैठक

Sun Nov 2 , 2025
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की एसआईआर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मार्गदर्शन दिया। भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन से जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी […]

You May Like