
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की एसआईआर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मार्गदर्शन दिया।
भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन से जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मुखर्जी भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के जिला संयोजक राजेन्द्र जैन ने विशेष जानकारी दी। कामकाजी बैठक में गहन पुनरीक्षण के जिला सह संयोजक जेपी शर्मा, विधानसभा संयोजकगण विनोद शर्मा, गौरव वाजपेई के अलावा जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।
